भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर चोरों ने मकान मालिक को कमरे में बंद करके 50 लाख रुपए के सोने के आभूषण और कैश रुपए चुरा लिए। तिजोरी तोड़ने की आवाज सुनकर मालिक की आंख खुल गई। चिल्लाने और दरवाजा बजाने पर चोर वहां से भाग गए। बड़ी मशक्कत के बाद कुंडी तोड़कर मकान मालिक बाहर निकलकर चोर-चोर करके चिल्लाए। तब आसपास के लोग भागकर वहां पर पहुंचे। घटना बाड़मेर जिले बाखासर थाने के सुहागी गावं की है। सूचना मिलने पर रात को ही पुलिस पहुंच गई। वहीं डॉग स्क्वायड, एफएसएल और एमओबी की टीमें चोरी स्थल पहुंचकर सबूत जुटा रही है। वहीं पुलिस की अलग-अलग टीमें चोरों की तलाश कर रही है। मकान मालिक के भाई सागर दान ने बताया- मेरे भाई शेषकरण दान (54) पुत्र शंकर दान गांव सुहाणी बाखासर में रहते है। शेषकरण मोबाइल टावरों पर गार्ड की नौकरी करते है। उनके बेटे जयपुर में कॉम्पिटिशन की तैयारी करते है। मंगलवार रात को घर पर भईया और भाभी थे। वो एक कमरे में सो रहे थे। रात को करीब 12 बजे चोर आए। रूम का बाहर से गेट बंद कर दिया। पास के रूम का ताला तोड़कर रखी तिजोरी में से करीब 30 तोला सोने और आधा किलो के जेवरात चुरा लिए। इस दौरान मकान मालिक की नींद खुल गई। दरवाजा खोलने लगा तो खुला नहीं। इस पर दरवाजा बजाने के साथ चिल्लाने लगा। तभी चोर वहां से आभूषण व कैश रुपए लेकर भाग गए। कड़ी मशक्कत के बाद कुंडी तोड़ी भाई ने बताया कि- शेषकरण ने दरवाजा खींचने और पटकने लगे। इससे कुंडी टूट गई। तब बाहर जाकर देखा तो पास के रूम की तिजोरी टूटी हुई थी। तब वहां से चोर-चोर करके चिल्लाए, तब आसपास ढाणियों और घरों में रहने वाले लोग भागकर आए। चोरों की पदचिन्हों के आधार पर तलाश शुरू की। पूरे परिवार का था सोना भाई का कहना है कि मेरी भाभी, भतीजी समेत पूरे परिवार का सोना घर पर ही था। जो करीब 70 तोला के आसपास है। जिसकी अनुमानित कीमत 1करोड़ रुपए से ज्यादा है। पुलिस ने जुटाए सबूत पुलिस को सूचना मिलने पर रात को भी मौके पर पहुंच गई। पदचिन्हों के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की। वहीं सुबह एमओबी, डॉग स्क्वायड, एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची। टीमों ने चोरी स्थल से सबूत जुटाए है। वहीं पुलिस की टीमों ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। चोरों की तलाश जारी बाखासर थाने के सीआई राजूराम ने बताया- परिजनों की रिपोर्ट में बताया कि 25 तोला सोने के आभूषण चुरा कर ले गए हे। टीमें बनाकर चोरों की तलाश कर रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।


