मकान में गैस सिलंडर फटा, महिला गंभीर घायल:दतिया में धमाके से घर की छत उड़ी, उसी दिन LPG सिलेंडर हुआ था डिलीवर

दतिया के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के बीकर गांव में शनिवार देर शाम एक मकान में सिलेंडर फट गया। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार शाम करीब 7 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, अनीता पत्नी सूरज पांचाल अपने घर में दीपक रख रही थीं। उसी कमरे में शनिवार को ही आया एक सिलेंडर रखा था। प्रारंभिक आशंका है कि सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था, जो दीपक की लौ के संपर्क में आते ही तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके से छत उड़ी, किचन का सामान टूटा
धमाका इतना भीषण था कि मकान के कमरे की छत उड़ गई और मलबा अनीता के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। धमाके की तीव्रता से आसपास के घर भी हिल गए। इस दौरान पास से गुजर रहे कल्लन शर्मा, गौरव तिवारी, सौरभ तिवारी और पुनोदास को भी मामूली चोटें आईं। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले और घायलों की मदद के लिए आगे आए। घायल महिला अनीता को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *