मकान में लगी आग- सकंरी गली, नहीं पहुंच सकी दमकल:बाल्टियों में पानी भरकर और एक्सटिंगुइशर से आग पर पूरी तरह काबू पाया, घरेलू सामान जले

कोटा के मोखापाड़ा इलाके में देर रात को एक मकान के कमरे में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर इलाके के लोग भी इकट्ठा हो गए। फायर बिग्रेड को सूचना दी गई, सूचना के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची भी लेकिन संकरी गली होने के चलते मकान तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से पानी की बाल्टियां भरकर, एक्सटिंगुइशर और होज पाइप की मदद से आग को काबू में किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे मोखापाड़ा में काका भतीजा मंदिर के पास एक पुराने मकान में आग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी को मौके के लिए रवाना किया गया। मकान गली के अंदर था। गली सकंरी होने के चलते दमकल की गाड़ी अंदर तक नही पहुंच सकी। ऐसे में गाड़ी को गली के बाहर खड़ा कर हौज पाइप अंदर तक ले जाया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से चैन सिस्टम बनाकर बाल्टियों से पानी पहुंचाया गया। साथ ही दमकलकर्मियों ने एक्सटिंगुइशर ले रखे थे। आग मकान के एक छोटे कमरे में लगी थी, जब तक दमकल पहुंची थी तब तक ज्यादातर घरेलू सामान आग की चपेट में आ चुका था। दमकलकर्मियों ने एक्सटिंगुइशर और पानी की मदद से आग को काबू पाया। करीब आधे घंटे में आग को काबू में पा लिया गया था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। कमरे में कोई लाइट भी नहीं थी। कारण तो जांच के बाद स्पष्ट होंगे। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *