मक्सी रोड पर पांच एकड़ में बनेगा सर्वसुविधायुक्त डिपो

शहर में ई-बसों के अत्याधुनिक डिपो के लिए टेंडर हो गए हैं। डिपो निर्माण की डेड लाइन 9 महीने हैं। जो कि मक्सी रोड पर पांच एकड़ जमीन में बनना है। डिपो बनने के बाद बसों का संचालन शुरू हो पाएगा। प्रदूषण में कमी लाने और यात्रियों को बेहतर परिवहन के लिहाज से सरकार ई-बसों का संचालन करने जा रही हैं। उज्जैन को 100 ई-बसें मिलने जा रही हैं। इनमें से 70 बसें 7 मीटर वाली और 30 बसें 9 मीटर वाली रहेगी। इनके रूट जल्द तय किए जाएंगे। वर्तमान में बसों के डिपो के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू हो रही हैं। एडिशनल कमिश्नर नगर निगम पवन सिंह ने बताया कि ई-बसों के डिपो के लिए टेंडर हो गए हैं। जिसे स्वीकृति के लिए एमआईसी में भेजा है। वर्क आर्डर के बाद निर्माण की अवधि 9 महीने हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *