मखदूमपुरा में अवैध शराब के साथ तस्कर पकड़ा

जालंधर| थाना नंबर चार की पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान ढन्न मोहल्ला निवासी प्रितपाल सिंह के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने रंगे हाथों काबू किया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनु पलियाल ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर सुखवंत सिंह अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक युवक मखदूमपुरा क्षेत्र में अवैध शराब की खेप सप्लाई करने आ रहा है। पुलिस ने तुरंत आरोपी को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *