धमतरी| रायपुर के बूढ़ा तालाब इनडोर स्टेडियम में 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय मछुआरा संघ सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें धमतरी जिले से भी बड़ी संख्या में मछुआरा समाज के लोग भाग लेंगे। छग मछुआरा कल्याण संघ अध्यक्ष भीमसेन तारक, महासचिव सुनील निषाद ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री गायग्वाल करेंगी। यह कार्यक्रम समाज विकास एवं आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।


