मछुआरों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य:कोंडागांव में मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक; जाल का वितरण भी किया

कोंडागांव में छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मटियारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार मछुआरों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मछुआ समुदाय को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड योजना से जुड़ने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान एक समिति को मछली पकड़ने के जाल वितरित किए गए। जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में मछुआरा वर्ग, सहकारी समितियों और मत्स्य पालकों ने हिस्सा लिया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरपति पटेल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, प्रवीर बदेशा, तरुण साना, आकाश मेहता और पूर्व जनपद अध्यक्ष रामचरण कोर्राम भी शामिल हुए। इसके अलावा उप संचालक एम.एल. राणा, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ओमप्रकाश, सहायक मत्स्य अधिकारी योगेश कुमार देवांगन और सफल मत्स्य कृषक नरेंद्र राठौर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *