सुशासन तिहार में मिले 54 हजार आवेदन:गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में समस्या, मांग व शिकायत पत्र; 1 महीने में निराकरण के दिए निर्देश

गौरेला पेंड्रा मरवाही की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने जिला अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनता से मिले सभी आवेदनों को संबंधित विभाग को भेजा जाए। विभागीय अधिकारी आवेदनों को ध्यान से पढ़कर लोगों की मांगों और समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान करें। जिले में समस्या, मांग व शिकायत से जुड़े 54 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन सभी का निराकरण एक माह के भीतर करना है। 5 मई से 31 मई तक लगेगा शिविर सुशासन तिहार के दूसरे और तीसरे चरण की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। 5 मई से 31 मई तक लगने वाले शिविरों में विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। अधिकारियों को आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई से अवगत कराना होगा। कलेक्टर ने शासन स्तर के मामलों को तुरंत अग्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, एसडीएम ऋचा चंद्राकर (पेंड्रारोड), प्रफुल्ल रजक (मरवाही) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *