लुधियाना। एसडीपी कॉलेज फॉर वुमेन में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम कॉलेज के सामाजिक विज्ञान और हिंदी विभाग ने एसडीपी कॉलेजिएट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सहयोग से आयोजित किया। आयोजन की प्रेरणा कॉलेज के सभाध्यक्ष बलराज कुमार भसीन से मिली। कार्यक्रम में पोस्टर बनाने की गतिविधि रखी गई। छात्राओं ने मजदूर दिवस के महत्व पर पोस्टर बनाए।


