मजदूर दिवस पर द पैलेस स्कूल में मनाया आभार दिवस:स्कूल स्टाफ ने किया रैंप वॉक, बॉलीवुड गानों पर किया डांस; मिस्टर-मिस बॉलीवुड का पुरस्कार भी दिया

जयपुर के द पैलेस स्कूल में गुरुवार को मजदूर दिवस के अवसर पर आभार दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रोटरी क्लब और स्कूल के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के ड्राइवर, कंडक्टर, दीदी, फराश, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, कारपेंटर, सिक्योरिटी स्टाफ और सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के मल्टी परपस हॉल में सभी कर्मचारियों का हार्दिक अभिनंदन किया गया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका उर्वशी वॉरमैन और एडीएम जनक सिंह व समुंदर सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने रैम्प वॉक किया और बॉलीवुड गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। गोपाल सिंह और फरीद को संयुक्त रूप से ‘मिस्टर बॉलीवुड’ का पुरस्कार मिला। रईसा को ‘मिस बॉलीवुड’ का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी कर्मचारियों के लिए भोज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कनेक्ट इंटरैक्ट क्लब और रोटरी क्लब, जयपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रतिवर्ष होने वाले इस आयोजन की सभी ने सराहना की और अगले वर्ष इसे नए उत्साह के साथ मनाने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *