उदयपुर के नाई थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड आधी रात को किया और परिजनों को सुबह घटना का पता लगा। थानाधिकारी देवीलाल ने बताया कि 30 वर्षीय लक्ष्मण पिता शंकर खेर निवासी नयागुडा ने सुसाइड कर लिया। वह मजदूरी का काम करता था। वहीं, प्रार्थी मोहनलाल गमेती ने थाने में रिपोर्ट दी है। इसमें उन्होंने मृतक की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परजिनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक की मौत के क्या स्पष्ट कारण रहे है यह जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लग पाएगा। पत्नी ने पहले बेहोशी में गिरने, बाद में फांसी की बात कही: मोहनलाल
मृतक लक्ष्मण के चाचा के के मोहनलाल ने बताया कि उनके पास मृतक की पत्नी का फोन आया थ कि उनके पति लक्ष्मण को अचानक चक्कर आने से वे जमीन पर गिर गए थे। जिससे उनकी मौत हो गई। बाद में जब वे मौके पर पहुंचे तो पत्नी ने उन्हें बताया कि लक्ष्मण ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। ऐसे मे मोहनलाल ने मृतक के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। 3 दिन पहले कुछ युवक कार में ले गए थे
मृतक के बेटे ने बताया कि 3 से 4 दिन पहले कुछ युवक उनके पिता को काले रंग की कार में बैठकर जबरन ले गए थे। उन्होंने धमकाया था। पिता जब घर आए तो वे काफी 9परेशान नजर आ रहे थे। इनके बीच जमीनी विवाद बताया जा रहा है।


