मजदूर संघ की जयपुर में हुंकार रैली, भरतपुर के श्रमिक शामिल

भरतपुर| भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश के नेतृत्व में शुक्रवार को राजधानी जयपुर में विशाल “श्रमिक हुंकार रैली” का आयोजन किया गया। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष धर्म सिंह ने बताया है कि रैली में न्यूनतम वेतन वृद्धि, ठेका प्रथा की समाप्ति, स्थाई रोजगार की व्यवस्था सामाजिक सुरक्षा योजना का विस्तार, श्रम कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे मूलभूत अधिकारों की रक्षा की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। रैली में भरतपुर जिले से परिवहन फैडरेशन, विद्युत कर्मचारी महासंघ के कार्यकर्ता, जलदाय कर्मचारी महासंघ, बैंक कर्मचारी, गोला बारूद संघ, शिक्षा विभाग, सहकारिता, नर्सिंग कर्मी, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, आशा कर्मचारी संघ, कर्मचारी महासंघ, केवलादेव ई- रिक्शा चालक संघ, प्रबोधक संघ, भवन एव निर्माण संघ, ओम श्री, सेवा निवृत्त कर्मचारी महासंघ आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *