मजीठा मंडी स्थित मंदिर श्री गोवर्धन नाथ हवेली ट्रस्ट की ओर से मंदिर का नवनिर्माण करवाया गया। जिसके तहत ठाकुर जी को अपने निजी स्थान पर विराजमान करवाया गया। इसी के उपलक्ष्य में पंडितों की ओर से सुबह 7 बजे मंगला आरती की जबकि 8 बजे ठाकुर जी का दूध, दही, शहद, शक्कर, देसी घी और गंगाजल से पंचामृत स्नान करवाए। इसके बाद पंडितों ने हवन यज्ञ के बाद पूर्णाहुति मंदिर ट्रस्टियों की ओर से डाली गई। धार्मिक समारोह में नंदोत्सव किया गया। दोपहर ब्रह्मभोज के बाद षष्ठ पीठाधीश्वर परम पूज्य गोस्वामी 108 द्वारकेश लाल जी महाराज ने अपने मुखारविंद से प्रवचन किए। उन्होंने ठाकुर जी के जीवन का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से भंडारा भी लगाया गया। महाराज के प्रवचन सुनने के लिए कई भक्तजन मौजूद थे।


