एसजीपीसी की ओर से साका श्री ननकाना साहिब जी के शहीदों की याद में श्री मंजी साहिब दीवान हाल में श्री अखंड पाठ साहिब जी के पाठ का भोग डाला गया। श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी निर्भय सिंह ने गुरबाणी कीर्तन किया। जिसके उपरांत बलविंदर सिंह ने अरदास की और श्री मंजी साहिब दीवान हाल के कथावाचक भाई हरमितर सिंह ने संगत को हुक्मनामा श्रवण करवाया। हरमितर सिंह ने साका श्री ननकाना साहिब के इतिहास के बारे में संगत को रू-ब-रू करवाया। इस मौके पर धर्मप्रचार कमेटी के मैंबर अजैब सिंह, मीत सचिव बलविंदर सिंह खैराबाद, मैनेजर नरिंदर सिंह, मीत मैनेजर गुरतिंदरपाल सिंह, अजय सिंह, बलविंदर सिंह और बलवंत सिंह मौजूद रहे।


