मझिआंव | नगर निकाय की चुनाव कि बिगुल बजते ही नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मझिआंव नगर पंचायत में अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर अध्यक्ष प्रत्याशी पद हेतु अभी तक 9 प्रत्याशियों ने नामांकन निर्देशन पत्र खरीद चुके हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के निर्वाचित पदाधिकारी सह सदर एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि अभी तक सात अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने निर्देशन पत्र खरीद चुके है। जिसमें सुमित्रा देवी, मारुति नंदन सोनी, पुष्पक पांडे, वीरेंद्र राम, शोभा देवी, गिरीश पांडे एवं सतेस्वरी देवी के द्वारा खरीदा गया है। वही दिन शनिवार को सूर्य देव माली एवं संजय कुमार उर्फ सजन सिंह के द्वारा नाम निर्देशन पत्र खरीदा गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्र जमा करने की संख्या अभी शून्य है।


