मझिआंव में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

भास्कर न्यूज|मझिआंव थाना क्षेत्र के टड़हे गांव विद्यालय से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर ग्रामीणों के द्वारा परसबनी में एक सिरीश के पेड़ से अहले सुबह एक महिला का शव साड़ी से लटका हुआ देखा गया। शव को देखने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना मझिआंव पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी,एस आई तपेश कुमार, नसीम अंसारी, एएसआई विद्याधर मछुआ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इस संबंध में सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि घटनास्थल पर ग्रामीणों से पूछताछ तो वहां मृतिका के घर वाले कोई परिवार नहीं थे। वहीं मृतिका के बेलाउज से एक कीपैड मोबाइल बरामद हुआ, और मृतका की पहचान बरडीहा थाना क्षेत्र के सुखनदी गांव निवासी शंभू रजवार रजवार के लगभग 22 वर्षीय पुत्री प्रभा देवी है और इसकी शादी टड़हे के गवरवा टोला निवासी संतोष रजवार से हुई है। परिजन नहीं पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताते चलें कि घटना की सूचना पाकर मृतका की पिता, मां,बहन एवं अन्य परिजन मझिआंव थाना पहुंचे। पूछे जाने पर मृतका के पिता, मां ने बेटी के सास व ससुर चूटूर रजवार पर हत्या का आरोप लगाया।वहीं मृतका के ससुर चूटूर रजवार ने बताया कि मैं रात में शराब पी लिया था। रात में क्या हुआ। मुझे कुछ भी मालूम नहीं है। यह मालूम चला कि लड़का और बहू दोनों फोन पर झगड़ा कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *