मझिआंव| क्षेत्र में हो रही अनवरत मूसलाधार बरसात के कारण मझिआंव-विशुनपुरा मुख्य सड़क गोपालपुर गांव में बजरंगबली मंदिर सौम्या ट्रेडर्स के समीप टूटकर बह गया। जिसके कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गई है। खासकर स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर उस टूटी सड़क को पार कर रहे हैं। इधर आरके पब्लिक स्कूल+2 उच्च विद्यालय के स्कूल बस मुख्य सड़क टूट जाने के कारण नहीं पार हो सकी, जिसके कारण शिक्षकों व अभिभावक के द्वारा सभी स्कूली बच्चों को उठा-उठा कर टूटे हुए सड़क को पर करवाया गया। इधर मझिआंव-विशुनपुरा सड़क की निर्माण करवा रही कंपनी की घटिया निर्माण कि पोल खुल गई। दो सप्ताह पूर्व बारिश के कारण आधी सड़क टूट चुकी थी।


