हमारे आसपास के पौधे हमारे मित्र हैं: रासबिहारी तिवारी

भास्कर न्यूज|गढ़वा जड़ी बूटी दिवस के अवसर पर डीएवी मॉडल स्कूल गढ़वा की योग कक्षा में आज आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रातः 5:30 बजे से योग शिक्षक उपकार गुप्ता ने योग का कार्यक्रम संपन्न कराया। इस कार्यक्रम में पतंजलि राज्य सह प्रभारी श्री रास बिहारी तिवारी, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला पदाधिकारी संतोष चौबे ,मीडिया प्रभारी संतोष पांडेय, योग विस्तारक सुशील केसरी, सूर्यमणि दुबे, श्रवण कुमार, शांति साध्वी, पूनम चंद्र कांस्यकार, भोला प्रसाद अग्रवाल, अभिमन्यु चौबे, गोपाल मिश्रा, अनुज प्रसाद केसरी, संध्या केसरी, रंभा देवी ,माधुरी देवी, योगेंद्र सोनी ,सच्चिदानंद तिवारी, दिलीप कुमार शर्मा ,उर्वशी शर्मा ,प्रीति देवी ,रामनाथ राम, धनंजय कुमार ,जयप्रकाश केसरी, कृष्ण मुरारी केशरी तथा अन्य साधक उपस्थित थे। मौके पर सुशील केसरी ने एलोवेरा, पारिजात, अपराजिता, गिलोय, तुलसी, पत्थरचट्टा, नागदोन, पपीता, सहजन ,तुलसी, सदाबहार आदि के पौधों का महत्व बताया तथा उन्हें अपने जीवन में अपनाने की बात की। रासबिहारी तिवारी ने कहा कि हमारे आसपास उपलब्ध पौधे हमारे मित्र हैं। उनकी उपयोगिता से हम अपरिचित हैं। परंतु योग के साथ-साथ आयुर्वेद अपनाने से हम अपने जीवन की तमाम कठिनाइयों को दूर कर सकते हैं। अतः हमें इन औषधीय पौधों की जानकारी करनी चाहिए और।अपने घरों, बगीचों में लगाना चाहिए और उनका उपयोग करना चाहिए। योग साधकों के बीच इन औषधीय पौधों का वितरण किया गया। तत्पश्चात बृहद यज्ञ का आयोजन किया गया जिसके मुख्य यजमान योगेंद्र सोनी सपत्नी थे। यज्ञ का संपादन यज्ञ के ब्रह्मा सुशील केसरी ने कराया।।इस अवसर पर सभी यज्ञ साधकों ने यज्ञ में अपनी आहुतियां प्रदान की तथा परमपिता परमात्मा से स्वास्थ, सम्पन्नता और सानंद रहने का आशीर्वाद मांगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *