मतदाता जागरूकता रैली 25 को निकाली जाएगी

भास्कर न्यूज| रायगड़ा जिले में आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले 16वें जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सफल आयोजन को लेकर आज उप-जिलाधिकारी कार्यालय, रायगड़ा में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप-जिलाधिकारी रमेश कुमार जेना ने की। 25 जनवरी को सुबह 8 बजे एक मतदाता जागरूकता रैली रायगड़ा ब्लॉक कार्यालय के सामने से प्रारंभ होकर उप-जिलाधिकारी कार्यालय के पास स्थित अंडरग्राउंड मार्ग और तहसील कार्यालय होते हुए बीजू पटनायक प्रेक्षागृह में समाप्त होगी। इसके पश्चात प्रेक्षागृह में सार्वजनिक सभा, मतदाता शपथ ग्रहण, मतदाता पहचान पत्र वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उप-जिलाधिकारी रमेश कुमार जेना ने बताया कि 22 जनवरी को सुबह 11 बजे सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने सभी विभागों से इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक संख्या में मतदाता जागरूकता पदयात्रा में भाग लेने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त बताया गया कि ग्रामीण स्तर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने हेतु प्रत्येक मतदान केंद्र (बूथ) स्तर पर भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिससे मतदाताओं में जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा मिल सके। इस मौके पर बैठक में उप निदेशक व जिला सूचना लोकसंपर्क अधिकारी बसंत कुमार प्रधान, बीडीओ सुजीत कुमार मिश्र, दिलीप कुमार, मैनुएला प्रियदर्शिनी सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *