मतपत्र से गड़बड़ियों के बीच 76% वोटिंग, नतीजे आज:पहले चरण में हिंसा, एक प्रत्याशी का सिर फोड़ा; नशे में आया मतदानकर्मी सस्पेंड

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में सोमवार को 53 ब्लाकों में वोट डाले गए। वोटिंग बैलेट पेपर से हुई। चुनाव गैरदलीय आधार पर हो रहे हैं। पहले फेस में प्रदेशभर में 57.99 लाख मतदाताओं में से औसतन 76 फीसदी ने मतदान किया। वोट डालने में महिलाएं आगे रहीं। 75.52 प्रतिशत पुरुषों, जबकि 76.10 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले। इस चरण की मतगणना मंगलवार को होगी। हालांकि मतदान के दौरान कई जगह हिंसा भी हुई। सूरजपुर के महीबपुर में मारपीट में एक व्यक्ति का सिर फट गया। पंच उम्मीदवार जाहिदा खातून के समर्थकों ने फर्जी वोटिंग को लेकर विनय गुप्ता नाम के ग्रामीण से मारपीट की। कुछ फर्जी के मतदान के मामले भी सामने आए। शराब पीकर आने वाले एक मतदान कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया। धमतरी में बूथ 2 पर पर्ची लेने पहुंचे बुजुर्ग वोटर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बस्तर संभाग में शांतिपूर्ण मतदान: नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के 6 जिलों के 8 जनपदों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। दो जनपदों, जगदलपुर व दरभा, नारायणपुर जिले के नारायणपुर, दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा व गीदम, सुकमा जिले के सुकमा, बीजापुर जिले के बीजापुर और कोंडागांव जिले के कोंडागांव जनपदों में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ मतदान किया। ये विवाद दो प्रत्याशियों के मतपत्र से नाम गायब
मस्तूरी में भिलाई के मतदाताओं ने बताया कि वार्ड क्रमांक 3 में पंच के 4 में से दो प्रत्याशियों का नाम बैलेट पेपर में ही नहीं है। प्रत्याशियों ने शिकायत की। गांव का नाम एक जैसा, बदल गए पेपर
विद्याडीह का मतपत्र विद्याडीह टांगर में पहुंच गया और विद्याडीह टांगर का बैलेट पेपर विद्याडीह में। नाम समान होने की वजह से बैलेट पेपर बदल गया। पैसे बांटने का पता लगने पर पुलिस आई
दर्रीघाट पंचायत के मतदान केंद्रों में मतदाताओं को पैसा बांटने की शिकायत मिली। जब इस बात का पता चला तो दोपहर 12 बजे पुलिस वहां पहुंची। कई नेताओं के रिश्तेदार लड़ रहे कई बड़े नेताओं के रिश्तेदार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें सीएम विष्णुदेव साय के समधी, कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह के बेटे सतवंत कोर्राम, पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी विधायक रेणुका सिंह की बेटी शामिल हैं। यहां गड़बड़ियां दूसरा चरण गुरुवार को पंचायत चुनाव का दूसरा चरण गुरुवार को होगा। काउंटिंग अगले दिन होगी। इसी तरह तीसरा चरण 23 फरवरी को होगा। नतीजे 24 फरवरी को घोषित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *