टीकमगढ़ | प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत विभिन्न गतिविधियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक संचालक मत्स्योद्योग मेघा गुप्ता ने बताया कि सभी वर्ग के पात्र आवेदक 8 दिसंबर शाम 5 बजे तक अपने आवेदन पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला टीकमगढ़ में जमा कर सकते हैं।


