मथुरा में बांके बिहारी ने भक्तों संग खेली होली:ब्रज में शुरू हुआ 40 दिन का होली उत्सव, मंदिरों में खूब उड़ा अबीर-गुलाल

वृंदावन में बसंत पंचमी पर बांके बिहारी मंदिर में पुजारियों ने भगवान के गालों पर गुलाल लगाया। इसके बाद प्रसादी गुलाल भक्तों पर डालकर ब्रज के 40 दिवसीय होली महोत्सव का शुभारंभ किया। भगवान बांके बिहारी के जयघोष से मंदिर गूंज उठा। जमकर अबीर-गुलाल उड़ा। वृंदावन के मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ा। सुबह 8 बजे तक ही करीब 20 हजार भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। भगवान का प्रसादी गुलाल पाकर भक्त आनंद में सराबोर हो गए। 40 दिन चलने वाले इस महोत्सव का रंगनाथ मंदिर की होली के साथ समापन होगा। अब तस्वीरों में बांके बिहारी मंदिर की होली… ब्रज में आगे क्या होगा…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *