मदनी सपा के एजेंट,थूक-लव और लैंड जिहाद फैलाया-रविन्द्रपुरी:अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष भड़के, कहा- अब कौनसा जिहाद बाकी है; इस आदमी की मानसिकता ठीक नहीं

भोपाल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की गवर्निंग बॉडी की बैठक में शनिवार को मौलाना महमूद मदनी के विवादित बयान के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने मदनी को समाजवादी पार्टी का एजेंट बताकर उन्हें थूक, पेशाब, लव और लैंड जिहाद फैलाने वाला बता दिया। मौलाना महमूद मदनी ने भोपाल में कहा था कि मौजूदा दौर में इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिशें बढ़ गई हैं। जिहाद जैसे मुकद्दस शब्द को आतंक और हिंसा से जोड़ना जानबूझकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा था लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद जैसे शब्द मुसलमानों को बदनाम करने के लिए गढ़े गए हैं। इस्लाम में जिहाद का मतलब अन्याय और ज़ुल्म के खिलाफ संघर्ष है। जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा। मदनी के विवादित बयान के बाद देशभर में कई लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दीं। सोमवार को उज्जैन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि मौलाना मदनी हमेशा हिंदु-मुस्लिम को लेकर बयान देते हैं वे सपा के एजेंट हैं, हम उनको सीरियस नहीं लेते। 2028 में चुनाव है वो चाहते हैं कि सपा को कैसे फायदा हो, उन्हें ओछी राजनीति नहीं करनी चाहिए। पूरे हिन्दुस्तान में उन्होंने लव, लैंड, पेशाब और थूक जिहाद फैला रखा है। अब कौन-सा जिहाद बाकी है, इस आदमी की मानसिकता ठीक नहीं है और ऐसे बयान देना उचित नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *