मदर्स डे पर बच्चों ने कोलाज मेकिंग में भाग लिया

लुधियाना|मदर्स डे के उपलक्ष्य में एचवीएम कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करमसर कॉलोनी, न्यू सुभाष नगर के विद्यार्थियों ने अपने घरों में रहकर रचनात्मक गतिविधियों के जरिए माताओं के प्रति प्रेम और आभार व्यक्त किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पेपर क्राफ्ट, फोटो फ्रेम मेकिंग और कोलाज मेकिंग में उत्साहपूर्वक भाग लिया। छठी से आठवीं कक्षा के छात्रों ने फ्रिज मैग्नेट और बुके मेकिंग एक्टिविटी में अपनी रचनात्मकता दिखाई, जबकि नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों ने माताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कविताएं और पत्र लिखे। विद्यालय के अध्यक्ष डीपी शर्मा, चेयरमैन दिलबाग सिंह, प्रबंधन के गणमान्य सदस्य और स्कूल प्रिंसिपल ने सभी माताओं को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के विचारशील प्रयासों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *