मदार कॉलोनी-नबीपुरा मार्ग पर गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा, मरम्मत की मांग

बांसवाड़ा। मदर कॉलोनी को नबीपूरा से जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत खराब है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ जाता है और कई बार आम लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि RUDP द्वारा भी कई स्थानों पर सड़क अधूरी छोड़ दी गई है। इससे समस्या और गंभीर हो गई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि हादसों पर रोक लग सके। – आसिफ मुस्तफा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *