शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन माताजी के मंदिर जात (धोक) देने के लिए गए। जहां एक पेड़ के नीचे धुप किया। जिसका धूंआ पेड़ पर बैठी मधुमक्खियों तक पहुंचा तो उन्होंने हमला कर दिया। जिसमें दूल्हा-दुल्हन सहित छह जने घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।
जानकारी के अनुसार 6 जून को ललित की शादी किरण से हुई। 7 जून को वे कुछ रिश्तेदारों के साथ पाली जिले के सरदारसमंद के निकट धौलाघर माताजी मंदिर (छोटा पोटलिया) जात देने के लिए पहुंचे। जहां एक पेड़ के नीचे ज्योत (धुप) किया। जिसका धुंआ पेड़ पर बैठे मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंचा तो वह छिड़ गया और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में दूल्हा ललित (28) पुत्र सोहनलाल, दुल्हन किरण (25), नई ढाणी निवासी 26 साल की तारादेवी पत्नी दिनेश कुमार, इंद्रकों की ढाणी निवासी 19 साल का राकेश पुत्र पारसराम, 6 साल की परिधि, पाटवा (जैतारण) निवासी 28 साल का जितेंद्र पुत्र हीरादास घायल हो गए। जिन्हें शुक्रवार शाम को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया और बॉडी में जगह-जगह लगे मधुमक्खियों के डंक निकाले।


