भास्कर न्यूज | प्रतापपुर प्रतापपुर थाना में रविवार को नि: शुल्क मध्यस्थता शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार(डालसा) के निर्देश पर किया गया है ।शिविर में प्रतापपुर थाना के मरका, हुमाजांग, कर्माचक, टंडवा, सिदकी समेत विभिन्न गांवों जमीन विवाद,पैसा लेनदेन,मारपीट, गाली-गलौज व पारिवारिक विवाद का मामला आया।जिसमें मौके पर मौजूद पीएलवी विहारी कुमार(अधिकार मित्र) व पुलिस पदाधिकारी ने मिलकर दोनों पक्षों को समझौता कर मामले को निष्पादन कर मध्यस्थता कराया।मौके पर उपस्थित लोगो लोक अदालत की जानकारी दिया गया है इस संबंध में पीएलवी विहारी कुमार ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रत्येक रविवार-बुधवार को प्रतापपुर थाना में नि:शुल्क मध्यस्थता शिविर का आयोजन किया जाता है ।इस शिविर ने जमीन विवाद,पैसा लेनदेन व पारिवारिक से जुडे मामले को मध्यस्थता कराया जाता है वही लोगो को जागरूक भी किया जाता है। इसके अलावे पीएलवी गोविंद ठाकुर,नरेश प्रजापति, ललीता देवी व संदीप गुप्ता ने अपने-अपने क्षेत्र ने जागरूक अभियान चलाया। इस मौके पर सअनि जयकुमार सिंह,सिदकी मुखिया सुरेश राम समेत दोनों पक्ष से लोग मौजूद थे।


