मध्य प्रदेश कर्मचारी संघ में नियुक्ति:सांख्यिकी विभाग के संजय चुरारिया बने प्रदेश संयोजक, देवेन्द्र कीर को मिली विभागीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने संचालनालय आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग विंध्याचल भवन भोपाल में प्रदेश संयोजक और विभागीय अध्यक्ष के पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ने संजय चुरारिया को सांख्यिकी विभाग का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया है। वहीं भोपाल संयोजक जितेंद्र शाक्य ने विभागीय समिति का गठन करते हुए देवेंद्र कीर को विभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त विभागीय अध्यक्ष देवेंद्र कीर ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी है। इस अवसर पर वरिष्ठ एवं पूर्व महामंत्री राजकुमार चंदेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत अंजानिया और संभागीय सचिव विजय रैकवार सहित अन्य पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। प्रदेश संयोजक संजय चुरारिया और विभागीय अध्यक्ष देवेंद्र कीर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *