मनमोहन सिंह ने आरटीआई व मनरेगा योजना लागू की, जिसे पूरे देश में सराहा गया : राजेश

झारखंड सरकार के मंत्रियों व प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने शनिवार को रांची से दिल्ली पहुुंचकर पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया और श्रद्धांजलि दी। पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में आरटीआई, राइट टू सर्विस और मनरेगा जैसी योजनाओं को लागू करने के प्रयासों को पूरे देश ने सराहा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि उनके कार्यकाल में देशवासी भयमुक्त और आर्थिक रूप से संतुष्ट महसूस करते थे। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी के कठिन समय में डॉ. मनमोहन सिंह ने देश को न केवल सुरक्षित रखा, बल्कि इसे मजबूती के साथ आगे बढ़ाया। कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप व विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की सादगी को न केवल राजनेताओं ने, बल्कि आम नागरिकों ने भी सराहा। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई श्रद्धांजलि सभा रांची | डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में एक विशाल व्यक्तित्व थे। 1990 के दशक के प्रारंभ में वित्त मंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह भारत के आर्थिक उदारीकरण के शिल्पकार थे। अपनी अद्वितीय दूरदृष्टि के साथ उन्होंने ऐसे सुधारों की शुरुआत की, जिन्होंने न केवल देश को संकट से उबारा, बल्कि वैश्विक बाजारों के लिए द्वार भी खोले। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने शनिवार को उक्त बातें कही। प्रदेश कांग्रेस भवन में पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। इसमें कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर ममता देवी, रविन्द्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, शाहजादा अनवर, जय शंकर पाठक, कुमार गौरव, राकेश सिन्हा व अन्य थे। पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *