रांची| मनरखन महतो नर्सिंग कॉलेज में सोमवार को विश्व नर्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रार प्रतिमा लकड़ा, कॉलेज अध्यक्ष मनरखन महतो एवं अध्यक्ष उर्मिला देवी ने द्वीप प्रज्जवलित कर एवं फ्लोरेंस नाइटिंगेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर सभी ने कहा कि यह दिन नर्सों के काम की सराहना करने का दिन है। निदेशक मनोज कुमार महतो ने सभी शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं को विश्व नर्स दिवस की बधाई दी। प्रिंसिपल चित्रवेल वी ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के नर्सिंग के क्षेत्र में योगदान को बताया। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं और नर्सों के बीच ‘हमारी नर्सें, हमारा भविष्य, नर्सिंग देखभाल की आर्थिक शक्ति’ विषय पर रंगोली, पोस्टर मेकिंग एवं नृत्य, नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई।


