संत जेवियर्स कॉलेज : पूर्ववर्ती स्टूडेंट्स मिले, यादें ताजा

डीएवी झारखंड जोन-बी व जे के शिक्षकों के लिए शिक्षक संवर्धन कार्यशाला शुरू रांची |डीएवी पब्लिक स्कूल, झारखंड जोन-बी एवं जे के शिक्षकों के लिए तीन-दिवसीय शिक्षक संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ सोमवार को हुआ। यह कार्यशाला डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल, डीएवी कपिलदेव एवं डीएवी गांधीनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही हैं। इस कार्यशाला में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, संगीत आदि विषयों में शिक्षण की प्रक्रिया में आनेवाले ग्रे एरिया पर विषय विशेषज्ञों द्वारा चर्चा एवं व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए जा रहे है। कार्यशाला में 14 स्कूलों के लगभग 300 शिक्षक-शिक्षिकाएं हिस्सा ले रहे है। मौके पर डीएवी कपिलदेव के प्रिंसिपल एम.के. सिन्हा, डीएवी हेहल के प्रिंसिपल बिपिन राय सहित अन्य प्रिंसिपल मौजूद रहे।
रांची | पुष्कर स्कूल ऑफ नर्सिंग ट्रेनिंग, कृष्णपुरी, चुटिया, में सोमवार को इंटरनेशनल नर्सेज डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केपी शर्मा, सुनील कुमार पुष्कर एवं समाजसेवी सुरेंद्र ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर फ्लोरेंस नाईटएंगल के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर नर्सिंग ट्रेनिंग के अध्यक्ष सुनील कुमार पुष्कर, संस्था के प्राचार्या, शिक्षिकगण एवं कर्मचारी मौजूद थे। पुष्कर स्कूल ऑफ नर्सिंग में इंटरनेशनल नर्स डे मना रांची| संत जेवियर्स कॉलेज के 1994-96, 1996-99 बैच के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के पूर्ववर्ती छात्रों का सिल्वर जुबली रियुनियन आज कॉलेज सभागार में हुई। इसमें देश भर से लगभग तीन सौ से अधिक पूर्ववर्ती विद्यार्थी सपरिवार शामिल हुए। मौके पर मदर्स डे पर केक भी काटा गया। मुख्य अतिथि उप-प्राचार्य फादर अजय मिंज ने कहा कि यह आयोजन अविस्मरणीय यादों को सहेजने के लिए है। रेक्टर फादर सुधीर मिंज ने कहा कि जेवियर के छात्र देश भर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य फादर नबोर लकड़ा, फादर एफ्रेम बाड़ा, फादर हिलोरियस पूर्त्ति, फादर समीर डुंगडुंग, फादर मारकुस बारला, डॉ कमल बोस, डॉ जॉय चौधरी, डॉ हुसीर सेन, डॉ अजय श्रीवास्तव, डॉ जयंत चक्रवर्ती, अंसेलम कुजूर, ईश्वर नाथ मुण्डा, अब्दुल अंसारी, डॉ शाहनवाज कुरैशी, विनोद कुमार पप्पू, रंजीत कच्छप, प्रतिभा कण्डुलना, अभय सिंह, एकता रचना, गोडविन, मुकुल एक्का, संजू कुमार, उत्तम कुमार, अवनींद्र मिश्रा सहित अन्य थे। पूर्ववर्ती स्टूडेंट्स मिले तो पुरानी यादें ताजा हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *