चाईबासा| शुक्रवार को को मनरेगा अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण के तहत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई सदर प्रखंड कार्यालय के सभागार में दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस सामाजिक अंकेक्षण में जूरी मेंबर के रूप में प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी गिरीश चंद्र टुडू एवं महिला मंडल सदस्य रासमणि दास उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में सदर प्रखंड अंतर्गत कुल 73 मामलों का निष्पादन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख कल्पना सुंडी, जिला परिषद सदस्य, भाग-1 लालमुनि पूर्ति जिला परिषद सदस्य, भाग- 2 राजश्री सवैया, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत,सदर चाइबासा, बीपीओ एई, जेई सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, जन सेवक, रोजगार सेवक आदि उपस्थित रहे।


