मनरेगा अब अधिकार आधारित योजना नहीं रही: प्रदीप

बैकुंठपुर | मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कुड़ेली साप्ताहिक बाजार में आयोजित आमसभा में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। 12 से 29 जनवरी तक चल रहे इस जनसंपर्क अभियान के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर मनरेगा से जुड़े मुद्दों पर जनता को जागरूक कर रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने नए ढांचे वीबी जी-राम-जी के जरिए देश की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना की मूल भावना को कमजोर कर दिया है। मनरेगा अब अधिकार आधारित योजना नहीं रहकर केंद्र की मर्जी पर निर्भर प्रशासनिक सहायता बन गई है, जिससे ग्रामीण मजदूरों की आर्थिक सुरक्षा और आत्मसम्मान पर असर पड़ा है। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि केंद्र सरकार अब मनरेगा में 90 प्रतिशत की जगह केवल 60 प्रतिशत खर्च वहन करने का प्रस्ताव लेकर आई है, जिससे राज्यों पर भारी वित्तीय दबाव पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में कई गांवों में काम लगभग ठप है और औसत रोजगार 100 दिन की गारंटी से काफी कम रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *