बैकुंठपुर| ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 45.8 लीटर महुआ शराब जब्त की और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पहली कार्रवाई ग्राम छोटे साल्ही, थाना बैकुंठपुर में मोहरमनिया पति मनिराम के घर की तलाशी में 10 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। दूसरी कार्रवाई मोदीपारा में शिवराज सिंह पिता जगदेव के घर की बाड़ी से 8 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब जब्त की गई। थाना चरचा क्षेत्र के ग्राम बसेर में दो अलग-अलग स्थानों पर भी छापेमारी की गई। मनी सिंह पिता जगरनाथ के घर से 9.8 लीटर और जानकी पति धौकल सिंह के घर से 8 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग ने सभी मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा। विभाग ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


