भास्कर न्यूज | अंबिकापुर गांधीनगर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि 10 जनवरी को मुक्तिपारा निवासी दीनू एक्का की बाइक घर दुकान के अंदर से चोरी हो गई थी। रिपोर्ट पर पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान आरोपी ननकेश्वर पोया (24), निवासी केरता मानपुर, को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी स्वीकार की। चोरी का सीसी फुटेज भी सामने आया था। आरोपी से चोरी की बाइक बरामद कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।


