सत्संग में नशा मुक्त जीवन जीने प्रेरित किया गया

बालोद| तहसील डौंडी अंतर्गत खुर्सीटिकुर में पांच गांवों लिमाउडीह, खुर्सीटिकुर, खलारीटोला, केकतीपारा और नयापारा के ग्रामीणों ने संत रामपाल महाराज का आध्यात्मिक सत्संग आयोजित किया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज को नशा मुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना और धार्मिक आडंबर एवं अंधविश्वास से दूर शास्त्र-सम्मत भक्ति साधना अपनाने का संदेश देना था। कार्यक्रम में गीता, वेद और पुराणों के शास्त्र-सम्मत प्रमाणों के माध्यम से धर्म और भक्ति की सही दिशा समझाई गई। आयोजकों ने बताया कि यह सेवा कार्य बिना किसी भेदभाव और दिखावे के, केवल मानवता की भावना से किया जाता है। कार्यक्रम में जनपद सदस्य ईश्वरी देशलहरे, ग्राम पंचायत लिमऊडीह की सत्यवती राजवाड़े, उपसरपंच चंपा लाल सलामे, पूर्व सरपंच सुखदेवराम पिस्दा उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *