ठेमाबुजुर्ग स्कूल में डोम शेड का हुआ भूमिपूजन

डौंडी| ग्राम पंचायत ठेमाबुजुर्ग के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय परिसर में लंबे समय से लंबित डोम शेड निर्माण की मांग पर अब मुहर लग गई है। मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। पंचायत के माध्यम से विद्यालय परिसर में साइकिल स्टैंड, किचन सेट तथा बालक एवं बालिका शौचालयों में आवश्यक सेट लगाए जाने का कार्य भी किया गया। भूमिपूजन जिला पंचायत सदस्य मिथलेश नुरुटी ने किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य शिवप्रसाद बारला, सरपंच जितेन्द्र कोठारी, चैनसिंह मंडावी, महावीर भास्कर, कन्हैया यादव, थान सिंह, गजेन्द्र रावटे, पालक समिति के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *