मनरेगा कार्यों का निरीक्षण कर सुनीं लोगों की समस्याएं

सोनहत | ब्लॉक सोनहत के ग्राम पंचायत कटगोड़ी में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप साहू ने कार्यस्थल पर पहुंचकर विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत काम कर रहे मजदूरों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान मजदूरों ने अपनी कुछ समस्याओं से भी अवगत कराया। जिस पर संदीप साहू ने तत्काल जनपद पंचायत के मनरेगा अधिकारी प्रतीक जायसवाल से दूरभाष पर चर्चा कर समस्याओं के निराकरण और लंबित भुगतान जल्द कराने का आग्रह किया। संदीप साहू ने मजदूरों को भारत सरकार की महत्वपूर्ण विकसित भारत जी राम जी योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना मजदूरों को सीधा लाभ और रोजगार उपलब्ध कराने का माध्यम बनेगी। योजना के अंतर्गत मजदूरों की उपस्थिति जियो-टैग के माध्यम से दर्ज की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और मजदूरों को उनके कार्य का भुगतान समय पर मिल सकेगा। साथ ही ग्राम सभा के प्रस्ताव के आधार पर पंचायत में अन्य विकास कार्यों में भी मजदूरों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। यह अभियान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेशभर में चलाया जा रहा है, जिसके तहत पदाधिकारी ग्राम पंचायतों में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *