स्वच्छता दीदियों ने थाना प्रभारी का सम्मान किया

चिरमिरी | नशे के अवैध कारोबार और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई का सकारात्मक प्रभाव अब दिखाई देने लगा है। इस साल होली का त्योहार पूरे क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। होली के दौरान कहीं से भी हुड़दंग, मारपीट या दुर्घटना की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई, जिससे आम नागरिकों ने राहत की सांस ली। पुलिस की इस सक्रियता और कर्तव्यनिष्ठा से प्रभावित होकर 50 की संख्या में स्वच्छता दीदियां शुक्रवार को थाना परिसर पहुंचीं और थाना प्रभारी विजय सिंह को तिलक लगाकर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया। महिला सफाई कर्मियों ने कहा कि सामान्यतः होली के अगले दिन सड़कों की सफाई करते समय कई बार नशे में धुत लोगों द्वारा हुड़दंग और अभद्र व्यवहार की घटनाएं सामने आती थीं। कई बार सफाई के दौरान छींटाकशी और परेशानियां भी झेलनी पड़ती थीं, लेकिन इस वर्ष ऐसा कोई भी वाकया सामने नहीं आया, जिससे उन्हें राहत मिली। उन्होंने कहा कि वे बड़े सुकून के साथ अपने कार्य पर निकलीं और पूरे क्षेत्र में बिना किसी डर या परेशानी के सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *