मनरेगा का नाम बदलने के आरोप पर शिवराज का पलटवार:रायसेन में बोले- कांग्रेस भ्रम फैला रही, जी राम जी में 125 दिन रोजगार की गारंटी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनरेगा योजना का नाम बदलकर ‘जी राम जी’ करने पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कांग्रेस पर देश में भ्रम फैलाने और झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया। शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को रायसेन में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि सरकार ने मनरेगा में मौजूद कमियों को दूर करके एक नई योजना ‘विकसित भारत जी राम जी’ बनाई है। उन्होंने कहा कि यह योजना मनरेगा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए तैयार की गई है। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत रोजगार की गारंटी को मजबूत किया गया है। जहां पहले 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी, अब उसे बढ़ाकर 125 दिन की कानूनी गारंटी कर दिया गया है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीणों को अधिक रोजगार और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। बोले- बढ़े बजट का लाभ गांवों तक पहुंचेगा
उन्होंने ‘विकसित भारत जी राम जी’ योजना के बजट में वृद्धि की भी जानकारी दी। पहले इसका प्रस्तावित बजट 88 हजार करोड़ रुपए था, जिसे बढ़ाकर 1 लाख 51 हजार 282 करोड़ रुपए कर दिया गया है। इस बढ़े हुए बजट का सीधा लाभ गांवों तक पहुंचेगा। शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसका काम केवल भ्रम फैलाना रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ‘जी राम जी’ योजना को लेकर लगातार झूठ और भ्रामक प्रचार कर रही है, जबकि यह योजना ग्रामीण भारत के लिए बड़ा परिवर्तन लाने वाली है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ओर शिवराज सिंह चौहान रायसेन शहर के दशहरे मैदान में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने नव दंपती को आशीर्वाद देते हुए नए जीवन की शुरुआत की शुभकामनाएं दी। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *