मनरेगा पर फलोदी में कांग्रेस का प्रदर्शन:केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-महात्मा गांधी की आत्मा को कमजोर किया

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मनरेगा को खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया। गरीबों से रोजगार का कानूनी हक छीनने का प्रयास-कांग्रेस कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा- केंद्र सरकार सुनियोजित तरीके से मनरेगा को कमजोर कर रही है। पार्टी का कहना है कि सरकार महात्मा गांधी के नाम को हटाने और गरीबों से उनके रोजगार के कानूनी अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है। इसी नीति के विरोध में प्रदेशभर में कांग्रेस सड़कों पर उतरी है। मनरेगा की मूल भावना को सरकार ने कुचला-सलीम नागौरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सलीम नागौरी ने कहा- भाजपा सरकार ने न केवल मनरेगा कानून को खोखला किया है, बल्कि उसकी मूल भावना को भी कुचल दिया है। नागौरी ने आरोप लगाया कि नए नियमों के माध्यम से राज्य सरकारों पर आर्थिक बोझ डालकर केंद्र अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि रोजगार की गारंटी देने वाले इस कानून को समाप्त करने की किसी भी साजिश को कांग्रेस सफल नहीं होने देगी। विरोध के लिए चरखा धरना स्थल पर रखा कांग्रेस पदाधिकारियों ने धरने के प्रतीक के रूप में एक चरखा धरना स्थल पर रखा। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश छंगाणी, कुंभ सिंह पातावत, मोमराज विश्नोई, भैराराम मकवाना, वल्लभ लखेश्री, रामू माली, प्रकाश सैन, शंकर लाल पालीवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *