डीडवाना में बांगड़ कॉलेज में नशामुक्ति पर जागरूकता व्याख्यान:युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी, बचने का दिया संदेश

डीडवाना में राजकीय बांगड़ कॉलेज में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति, युवा स्वास्थ्य एवं समाज सुधार को लेकर मासिक जागरूकता व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मनीषा गोदारा ने बताया कि इस व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना औार समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. जहांगीर रहमान कुरैशी, प्राचार्य, राजकीय कन्या महाविद्यालय, कुचामन ने अपने उद्बोधन में नशे की प्रकृति, उसके कारणों, दुष्प्रभावों तथा युवाओं पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने नशा पीड़ित व्यक्तियों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार अपनाने और उनके पुनर्वास की प्रक्रिया को समझाते हुए समाज की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम की अग्रिम कड़ी में केन्द्र प्रभारी प्रो. छोटाराम मेघवाल ने नशे से बचाव एवं नशामुक्ति के व्यावहारिक उपायों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, महाविद्यालय के संकाय सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *