मनरेगा बचाओ पदयात्रा की कसडोल ब्लॉक में शुरुआत

भास्कर न्यूज | कटगी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा कसडोल विधानसभा के विधायक संदीप साहू के मार्गदर्शन में मंगलवार को मनरेगा बचाओ अभियान के अंतर्गत कसडोल ब्लॉक में पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। पदयात्रा का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल के अध्यक्ष दयाराम वर्मा ने किया। पदयात्रा के दौरान ग्राम पंचायत कटगी, सरवानी, सर्वा, बैजनाथ, खैरा, झबड़ी, मड़कड़ा, थरहीडीह, माल्दा, मूडपार एवं मल्दी सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया गया। अभियान के अंतर्गत कसडोल ब्लॉक के सभी पांचों मंडलों में पदयात्रा आयोजित की जा रही है। अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने के विरोध में जनजागरूकता फैलाना एवं श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना है। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर मनरेगा से जुड़ी समस्याओं को जाना और रोजगार उपलब्धता, मजदूरी दर तथा समय पर भुगतान जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान दयाराम वर्मा, द्वारिका निर्मलकर, भागवत थवाईत, गंगाराम साहू, जागेश्वर वर्मा, रुद्र शंकर, अशोक पटेल, परस जायसवाल, मिलन डहरिया, खुशीलाल साहू, बृजलाल साहू, केशव सोनी, गुड्डा वर्मा, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *