5 साल से फरार पांच हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:कामां थाने का टॉप-10 अपराधियों में शामिल, धौलाबास के जंगल से पकड़ा

कामां थाना पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी हिस्ट्रीशीटर जमशेद को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर धौलाबास के जंगल में दबिश देकर पकड़ा गया। जमशेद कामां थाने का टॉप-10 अपराधी है और पिछले पांच साल से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, जमशेद पर करीब 10 अलग-अलग मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 5,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। एसआई अंतू लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी 15 अप्रैल 2021 से फरार था। उस समय वह एक 10 चक्का ट्रक में 35 गोवंश भरकर तस्करी के लिए हरियाणा ले जा रहा था। पुलिस नाकाबंदी देखकर वह ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *