भास्कर न्यूज | माकड़ी माकड़ी ब्लॉक मुख्यालय में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत गांधी चौक से पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष गौतम साहू ने किया। पदयात्रा में विशेष रूप से पूर्व मंत्री शंकर सोड़ी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि घोष, प्रदेश सचिव बिरस साहू भी मौजूद रहे। पूर्व जिपं सदस्य शिव मंडावी व कांग्रेस नेता रितेश पटेल ने मजदूरों से उनकी समस्याएं जानीं। साप्ताहिक बाजार स्थल पर हुई नुक्कड़ सभा में पूर्व मंत्री, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूरों के साथ विश्वासघात करते हुए तानाशाही पर आमादा है। पूर्व की मनमोहन सरकार ने मजदूरों को आजीविका की गारंटी दी थी, जिसे अब भाजपा सरकार छीनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीब, मजदूरों के साथ खड़ी है। इस दौरान हेमलाल बघेल, चंद्र बघेल, लखु पोयाम, गोकुल प्रधान, आकाश महाजन, ब्रम्हा मरकाम, भिनगुराम, मोतीबाई व अन्य मौजूद थे।


