नारायणपुर| जिले के हाई स्कूल मैदान में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. हिमांशु सिन्हा एवं डॉ. धनराज सिंह दरसेना को उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित चिकित्सकीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। पिछले दो वर्षों में जिले में चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और असाधारण कार्यों को देखते हुए दोनों चिकित्सकों को यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। डॉ. सिन्हा एवं डॉ. दरसेना ने जिले में कई जटिल एवं दुर्लभ रोगों के मामलों में सफल उपचार कर नारायणपुर को चिकित्सा क्षेत्र में नई पहचान दिलाई है।


