दंतेवाड़ा| कटेकल्याण ब्लॉक के परचेली स्थित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य पी. वेणुगोपाल राव ने ध्वजारोहण के साथ की। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य वेणुगोपाल ने विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों पर चलने, अनुशासन अपनाने और देश की प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा दी। इस दौरान संस्था के शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी मौजूद थे।


