‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत जनसभाओं का आयोजन:जनसभा में महापुरुषों के अपमान और योजना के स्वरूप से छेड़छाड़ का लगाया आरोप

अखिल भारतीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज डेगाना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आलनियावास सहित विभिन्न पंचायतों में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत जनसभाओं का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हनुमान राम बांगड़ा के नेतृत्व में आयोजित इन सभाओं में कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और ग्रामीणों को मनरेगा योजना में हो रहे बदलावों के प्रति जागरूक किया। ​ महापुरुषों के अपमान और योजना के स्वरूप से छेड़छाड़ का आरोप ​सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हनुमान राम बांगड़ा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा सोची-समझी साजिश के तहत महात्मा गांधी के नाम को योजनाओं से दुर्भावनापूर्ण ढंग से हटाया जा रहा है। बांगड़ा ने आरोप लगाया कि आरएसएस के इशारे पर राष्ट्रीय महापुरुषों के नाम से चल रही जनहितकारी योजनाओं के नाम, रूप और उनके मूल उद्देश्यों को बदला जा रहा है, जिससे इन योजनाओं की सार्थकता पूरी तरह खत्म की जा रही है। ​गरीब और मजदूर वर्ग के हितों पर कुठाराघात ​हनुमान राम बांगड़ा ने ग्रामीणों को सचेत करते हुए कहा कि सरकार रोजगार की गारंटी को खत्म करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नए कानूनों से गरीब, मजदूर, किसान, दलित, अल्पसंख्यक और महिलाओं के अधिकारों पर सीधा हमला किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार को ‘नकारा और कामचोर’ करार देते हुए कहा कि आम जनता को इन दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर भाजपा के इस एजेंडे को पूरी तरह बेनकाब किया जाएगा। ​कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में मनरेगा को बचाने और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गांव-गांव जाकर आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *