मनरेगा में काम करते समय बुजुर्ग की मौत:अचानक तबीयत बिगड़ी, अचेत होकर गिरा

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ पंचायत समिति के पारस नगर(किढ़वाना) गांव में सोमवार दोपहर को नरेगा में कार्य करते हुए एक बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई। मृतक सांवत सिंह (68) गांव के जोहड़ में मजदूरी कर रहा था। इस दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह अचेत होकर गिर गया। साथ में काम रहे अन्य मजदूरों ने उसे संभाला। आनन फानन में सूरजगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। सूरजगढ थानाधिकारी हेमराज मीणा ने बताया कि दोपहर को हादसे की सूचना मिली थी। मृतक नरेगा में अन्य लोगों के साथ मजदूरी कर रहा था। जोहड़ में मिट्टी खोद रहा था। अचानक चक्कर आने लगे और वह बेहोश होकर गिर गया। अस्पताल लेकर गए। जांच के बाद डॉक्टरां ने मृत घोषत कर दिया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनां को सौंप दिया। मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच कर रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा। मृतक सांवत सिंह आर्थिक स्थित ठकी नहीं है। दो लड़के है, दोनों ही मजूदरी करते है। पत्नी गृहिणी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *