झारखंड के चतरा में सरस्वती पूजा मेले के दौरान एक नाबालिग और एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। दोनों पीड़िताएं अलग-अलग जगहों पर मेला देखने गई थीं, जहां उनके साथ यह घटना हुई। पहले मामले में चतरा के वार्ड सदस्य कैलाश यादव ने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। दूसरी घटना में मुकेश गंझू नामक व्यक्ति ने एक बालिग युवती को अपना शिकार बनाया। दोनों पीड़िता चतरा सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। चतरा सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने पीड़िताओं के बयान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग पीड़िता के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पीड़िताओं का चतरा सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।


